Chandauli News: लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनीं बराव की बालिकाएं
चंदौली, नवम्बर 27 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बराव शहाबगंज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीत ली। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की बालिकाओं ने लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब टीम मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में बराव की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल कौशल, दमदार रेड और मजबूत रक्षात्मक रणनीति का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।इस यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.