चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय संगीत मय रामकथा का शुभारंभ बीते मंगलवार की शाम हुआ। जिसमें कथा वाचक वृंदावन से पधारे मुकेश आनंद महाराज ने कथा रसिकों को राम कथा का रसपान कराया| कथा पंडाल में पहुंचे विधायक कैलाश आचार्य चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और समाजसेवी कैलाश जायसवाल ने कथावाचक को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कथा के दौरान कथावाचक ने कहा कि भगवान राम का जन्म शिव पार्वती के विवाह के बाद ही हुआ है। जब तक हमारे जीवन में श्रद्धा विश्वास का मिलन नहीं होगा तब तक राम जन्म भी नहीं होगा। श्रद्धा का जन्म हिमालय और मैना के द्वारा होता है। हिमालय स्थिरता ऊंचाई और शीतलता का प्रतीक है। कहा कि जब तक शिव पार्वती का विवाह नहीं होता, तब तक राम कथा प्रारंभ नहीं होती। शिव ...