चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: एनडीआरएफ की टीम। पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल की ओर से शुक्रवार को जंक्शन के समीप रेल दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल की गई। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अभ्यास का अवलोकन और समीक्षा की। संरक्षा विभाग के समन्वय से हुए इस अभ्यास में रेलवे के विभिन्न विभागों के साथ एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने समन्वित राहत एवं बचाव का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के लिए गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे विशेष के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर प्रवेश के दौरान एक यात्री कोच के पटरी से उतरने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों की मौत, 19 घायल, बजने लगे पांच हूटर स्टेशन अधीक्षक ...