चंदौली, नवम्बर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल की ओर से 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना और यात्रियों तथा रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस वर्ष अभियान का मूल मंत्र 'स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत' रहा। विशेष अभियान के तहत 13.72 करोड़ रुपये के कबाड़ और 7,35,564 रुपये के इलेक्ट्रॉनिक कचरे की बिक्री हुई। इसके तहत स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान स्थानीय जंक्शन सहित 60 अन्य स्टेशनों पर विशेष सफाई की गई। रेल पटरी किनारे जमा कचरे, कचरा संवेदनशील स्थलों और पुराने कचरा स्थलों की पहचान कर निस्तारण कि...