चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव के सामने शुक्रवार को रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ यात्रा के दौरान ट्रेन से गिर गया होगा या फिर रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी। चर्चा यह भी रही कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डाउन रेलवे लाइन पोल संख्या 721/28 के पास ट्रेन से कटने की सूचना शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसका शरीर कई भागों में कटा था। मृतक के शरी...