चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेल में एक से 30 नवम्बर तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 चलाया जाएगा, जिसके द्वारा पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का विकल्प प्रदान किया गया है, जिससे समय की बचत होगी। यह वरिष्ठ पेंशनरों के लिए विशेषकर लाभदायक होगा तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के लिए अक्टूबर माह के अन्तिम सप्ताह से ही पोर्टल पर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। अभियान में भाग लेने के लिए पेंशनरों को गूगल प्ले स्टोर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी 'आधार फेस आरडी' अनुप्रयोग डाउनलोड करना होगा। यह भी प...