चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के यूरोपियन कालोनी स्थित एक रेलकर्मी के आवास को बीते गुरुवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। इसकी जानकारी रेलकर्मी को देर रात ड्यूटी से आवास पर पहुंचने पर हुई। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।पीडीडीयू रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर आशीष कुमार कुमार कार्यरत हैं। वह मुगलसराय कोतवाली से संबद्ध रेलवे पुलिस चौकी के समीप स्थित आवास में अकेले रहते हैं। रेलकर्मी के अनुसार रात 11 से 2 बजे तक ठाकरे खेल मैदान पर ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के बाद आवास पर पहुंचने के बाद पता चला कि एक लैपटॉप, मिक्सर मशीन और पॉकेट में रखे साढ़े सात हजार रुपए गायब है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...