चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। रेलवे प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र कुमार उर्फ रविंद्र पहलवान की बेटी दीक्षा कुमारी ने सीनियर ओपन स्टेट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर रेल परिवार का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में उन्होंने यूपी पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सेमीफाइनल में बागपत की कृष्णा कुमारी को हराकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। रविंद्र पहलवान कुश्ती कोटे से रेलवे में भर्ती हुए हैं और वर्तमान में स्थापना अनुभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक हैं। उनके ...