Chandauli News: रेलवे डाट पुलिया में फंसा पोकलेन, लगा जाम
चंदौली, जुलाई 17 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव से रामनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम रेलवे डॉट पुलिया के समीप लगे हाई-गेज बैरियर में ट्रेलर पर लदे पोकलेन मशीन के फंस जाने से जाम लग गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। गाड़ियों की कतार देख ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनो को आगे पीछे हटाकर रास्ता खाली कराया। उसके बाद टेलर वाहन को पीछे कराकर किसी तरह जाम खुलवाया। तब जाकर जाम में फसे लोगो ने राहत की सास लिया। पड़ाव रामनगर मार्ग काफी व्यस्त होने के साथ ही नेशनल हाइवे जोडने वाला प्रमुख मार्ग है। उक्त मार्ग से छोटी बड़ी गाड़ियों सहित प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। सिक्सलेन सड़क कार्य को लेकर पोकलेन मशीन ट्रेलर पर लोड करके रामनगर से होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.