Chandauli News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 761/17 के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर आरपीएफ व्यासनगर और काशी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है, हालांकि किस ट्रेन से हादसा हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस जीआरपी पुलिस काशी ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.