Chandauli News: रेडियोलाजिस्ट के अभाव में चार साल से धूल फांक रही है अल्ट्रासाउंड की मशीन
चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं मगर जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले चार वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा है और अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड जांच मशीन शो पीस बनी हुई है और उस पर धूल की परत जम गई है। इसका खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर महंगी जांच कराने को मरीज विवश हैं और जांच कर संचालक मनमाने तरीके से जांच के नाम पर मरीजों की जेब ढीली कर रहे हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करते हुए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय का दर्जा दिया। जहां अस्पताल में सौ शैया की व्यवस्था करने के साथ ही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.