चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती स्थित एसबीआई बैंक से गुरुवार की दोपहर रुपया निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति का रुपया भरे बैग को एक उचक्का लेकर भाग लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। वही पीड़ित का रुपये भरा बैग वापस कराया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। नगर नई बस्ती स्थित एसबीआई शाखा में एक व्यक्ति पहुंचकर रुपया निकालकर बैग में भरा और बाहर निकलकर घर जाने लगा। बैग में लगभग 50 हजार रुपया बताया जा रहा है। वही बैंक के बाहर वह जैसे ही पहुंचा एक उचक्का ने रुपए से भरा बैग छीनकर भागने लगा। इस दौरान पीड़ित ने शोर मचाते हुए उचक्के के पीछे भागने लगा। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को कुछ दूरी...