चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई की ओर से चकिया स्थित डालिम्स सनबीम में पांच दिनों से चल रही ईस्ट जोन क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में 28 से 30 किग्रा वर्ग में अनुराग कुमार गिरी, 32 से 34 किग्रा में रुद्र भारद्वाज, 34 से 36 किग्रा में समर प्रताप सिंह पाल, 36 से 38 किग्रा में नितेश यादव तथा 38 से 40 किग्रा वर्ग में देवांश सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 8 से 11 अक्टूबर तक गुरुग्राम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीबीएसई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान क्वार्टर फाइनल और सेमी...