Chandauli News: रालोद के मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू नगर के खोवा मंडी स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के वाराणसी मंडल अध्यक्ष एवं चंदौली प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर संगठित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जयंत चौधरी ही किसानों, मजदूरों और पिछड़ों की आवाज हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.