चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: सैयदराजा। सैयदराजा में चल रही रामलीला में सोमवार की देर रात शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम को अपने सामने देखकर शबरी भावविभोर हो जाती हैं। वह अपने आराध्य को मीठे बेर खिलाने के लिए एक-एक बेर चखकर उन्हें अर्पित करती हैं। भगवान श्रीराम भी उनकी अनन्य भक्ति और प्रेम को स्वीकार करते हुए बड़े प्रेम से जूठे बेर खाते हैं। इस प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम माता शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश देते हैं और बताते हैं कि ईश्वर के लिए जाति, ऊंच-नीच और बाहरी आडंबर से बढ़कर सच्ची श्रद्धा, ...