चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर , संवाददाता। परशुरामपुर स्थित एक निजी स्कूल के छात्र अंश पांडेय का चयन विश्वविख्यात रामनगर की रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका के लिए हुआ है।व्यास समिति द्वारा चयनित अंश पांडेय आगामी रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दिव्य स्वरूप धारण करेंगे। 1 अगस्त को काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह की उपस्थिति में विधिवत श्रीगणेश पूजन के साथ इस वर्ष की रामलीला की आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो चुकी है। रामनगर की रामलीला केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म का प्रतीक मानी जाती है। यहाँ श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले पात्रों को समाज श्रद्धा से पूजता है। मान्यता है कि कठोर अनुशासन और साधना से इन पात्रों में दैवीय चेतना का संचार होता है। अंश के चयन परिजनों ने ...