चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला समिति रामगढ़ की ओर से हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार की देर शाम को मुकुट पूजन के साथ रामलीला शुरू हुई।

मुकुट पूजन और आरती प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के मुकुटों का विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन एवं आरती की गई। पूजन के दौरान मुकुटों को मंच पर विराजमान कर 11 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। रामलीला को सकुशल एवं निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने के लिए विजय बहादुर पाण्डेय, अनिल सिंह, अरुण यादव फौजी, रविंद्र प्रताप सिंह एवं ऋषिकेश यादव सहित अन्य यजमानों ने विधिवत संकल्प लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि परंपरा के अनुसार मुकुट पूजन के बाद रामलीला आयोजन की तैयारियों को गति दी जाएगी, ताकि मंचन क...