चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: इलिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची सोमवार की शाम जारी कर दी। इसमें जिले के शहाबगंज ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की सहायक अध्यापक ऊषा सिंह का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। करीब 27 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहीं ऊषा सिंह के चयन से शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। शिक्षा के प्रति समर्पण, नियमितता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए वह विभाग में अपनी अलग पहचान रखती हैं। चकिया विकासखंड के बैरी गांव की मूल निवासी ऊषा सिंह की वर्ष 1999 में बेसिक शिक्षा विभाग में पहली नियुक्ति हुई थी। उनकी पहली तैनाती प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में हुई। स्थानांतरण के बाद वर्ष 2011 में वह पूर्व माध्यमिक व...