Chandauli News: राजदरी जलप्रपात में पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में गिरा,बचा
चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: नौगढ़। राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज के हड़िया निवासी 45 वर्षीय कमलभान मौर्य पुत्र श्यामचरण मौर्य अपने साथियों के साथ घूमने आए थे। जलप्रपात के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद साथियों ने शोर मचाया। पुलिस और अन्य पर्यटकों ने कड़ी मशक्कत के बाद कमलभान को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते बचाव होने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि वन विभाग प्रवेश द्वार पर काउंटर लगाकर शुल्क तो वसूलता है, लेकिन जलप्रपात पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, लाइफ जैकेट, लाइफगार्ड और बचाव उपकरणों का अभाव है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.