चंदौली, अगस्त 15 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग राजघाट मालवीय पुल शुक्रवार की सुबह निर्धारित समय से देरी से खुलने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल पर बैरियर देर से हटने से पड़ाव चौराहा जाम की चपेट में आ गया। राजघाट मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के कारण 14 जून से 13 अगस्त तक 60 दिनों के लिए रात 10बजे से सुबह 6:30 बजे तक पत्थर का बैरियर लगाकर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे निर्धारित समय पर बैरियर नहीं हटाए जाने से वाराणसी जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। जैसे ही सुबह हुई, पड़ाव-पीडीयू नगर मार्ग, पड़ाव-रामनगर मार्ग, पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग और पड़ाव-वाराणसी मार्ग पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जाम इस कदर बढ़ा कि पड़ाव-पीडीडीयू नगर...