चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। काशी क्षेत्र के अंतर्गत चंदौली जिले में रंजीत कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने 11 अक्टूबर को सूची जारी की। इसमें काशी क्षेत्र के 16 जिलों के नाम शामिल हैं। रंजीत कुमार के मनोनयन पर भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सिंह, जिला महामंत्री हरिबंश उपाध्याय सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि रंजीत कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा और मजबूत होगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को दलित बस्तियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घ...