चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली। योगा एसोसिएशन आफ चंदौली एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के तत्वावधान में मंगलवार को कैथापुर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में पांचवी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 235 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ रिद्धि पांडेय एवं डा केएन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। योगा एसोसिएशन आफ चंदौली तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि इस योग प्रतियोगिता में 10 गोल्ड, 10 सिल्वर, 25 ब्रॉन्ज मेडल के साथ डालिम्स सनबीम स्कूल कैथापुर प्रथम स्थान पर रही। जबकि 10 गोल्ड, 9 सिल्वर, 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं पांच गोल्ड, 5 सिल्वर, 7 ब...