चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली की ओर से बुधवार को धानापुर स्थित महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जहां उन्हें उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: वृहद रोजगार मेले में 270 अभ्यर्थियों का चयन उन्होंन...