चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिंदुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ईटवा गांव के 32 वर्षीय युवक अनिल राजभर का शव बुधवार की सुबह पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक आंध्र प्रदेश के अंगोल में काम करता था। बीते एक माह पूर्व घर से काम पर चला गया था। 28 जून को क्रेन पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली करंट लगने से गिर जाने मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।ईटवा गांव के सारनाथ राजभर के चार बेटे सुनील, संदीप ,सुशील और अनिल राजभर है। 32 वर्षीय अनिल राजभर अपने दो भाई संदीप और सुशील के साथ आंध्र प्रदेश के अंगोल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बाते 28 जून की शाम क्रेन पर काम कर रहा था। अचानक बिजली करंट लगने से युवक क्रेन से जमीन पर गिर गया उसके सर में गंभीर चोट आई इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की जा...