चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समिति की ओर से रविवार को धानापुर शहीद स्मारक परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अगस्त क्रांति के दौरान 16 अगस्त सन 1942 को धानापुर कांड में शहीद हुए अमर वीरों को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक सुशील सिंह ने दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीद स्मारक में स्थापित तीनों अमर शहीदों क्रमशः हीरा सिंह, महंगू सिंह और रघुनाथ सिंह की मूर्तियों पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पूर्व उन्होंने किशुनपूरा में शहीद अंगनू बिंद की की मूर्ति पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें याद किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जब...