चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित काली मंदिर के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय अब अपने मूल उद्देश्य से भटककर अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। यहां दिन-रात शराबियों और गांजा पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। भवन के अंदर और आसपास शराब की खाली बोतलें, पाउच, प्लास्टिक के गिलास और अन्य कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है। इससे यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चेवाड़ा: अपनी पहचान खो रहा ब्रिटिशकालीन राजस्व कचहरी भवनसमस्या का विकास स्थानीय लोगों का कहना है कि यह यात्री भवन कभी राहगीरों और बस यात्रियों के बैठने और धूप-बारिश से बचने के लिए बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से इसकी देखरेख नहीं होने के कारण असामाजिक तत्...