चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनएचएआई की टीम ने छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। एनएचएआई के इंजीनियर रोहन दुरेजा, सनी और रूप नारायण शामिल थे। मुख्य वक्ता रोहन दुरेजा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न यातायात संकेत, चेतावनी संकेत और सूचनात्मक संकेतों के महत्व को समझाया। छात्राओं से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, गति सीमा और ट्रैफिक नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि छात्राओं को सड़क पर अनुशासन और यातायात नियमों का ...