Chandauli News: मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार
चंदौली, जुलाई 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अच्छी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। खरीफ फसलों की बुआई और फसलों की बढ़वार के लिए पर्याप्त बारिश की आवश्यकता है। किसान लगातार अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में नमी बनी रहे और कृषि कार्य गति पकड़ सके। दूसरी ओर, उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बादलों के बावजूद तापमान और नमी अधिक होने से दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। लगातार हो रही बिजली कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही के कारण दैनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.