Chandauli News: मोरंग बालू लादकर फर्राटा भर पिकअप चालक
चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: पड़ाव। पड़ाव क्षेत्र के सेमरा, डोमरी और सुजाबाद में शाम ढलते ही अवैध मोरंग बालू ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। रात में 20 से 25 पिकअप वाहन ओवरलोड मोरंग बालू लादकर बिना त्रिपाल ढके पड़ाव चौराहे से होते हुए राजघाट मालवीय पुल से शहर की ओर फर्राटा भरते हैं। वाहनों पर मोरंग खुला होने के कारण रेत, कंकड़ और मिट्टी उड़कर सड़क पर चलने वाले दुपहिया वाहन चालको और राहगीरों की आंखों में पड़ती है। इससे आंखों में जलन, संक्रमण और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार पिकअप वाहनों के कारण रात में हादसे की आशंका भी बनी रहती है। आरोप है कि वाराणसी जिला प्रशासन की सख्ती के बाद बिल्डिंग मैटेरियल संचालक गंगा के इस पार मुगलसराय और रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरा, डोमरी, सुजाबाद में अवैध रूप से मोरंग-बालू, गिट्टी का भंडारण कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.