चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गणित और विज्ञान का बेहतर तरीके से ज्ञान कराने के लिए चंदौली सहित प्रदेशभर के जिले में गणित और विज्ञान गार्डेन बनाया जाएगा। इसे डेमांसट्रेशन पार्क के रुप में विकसित किया जाएगा। जहां छात्रों को मॉडल्स छूकर और लाइव वर्किंग देखकर गणित एवं विज्ञान सीखने का अवसर मिलेगा। पहले चरण में सभी जिलों से संचालित एक-एक पीएम श्री मॉडल स्कूल के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंदौली में 10 पीएम श्री माडल स्कूलों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। जिसमें से किसी एक स्कूल को चयन कर वहां गणित-विज्ञान गार्डेन विकसित किया जाएगा। जिसमें ड्रोन, सोलर सिस्टम से लेकर एसएसएलवी माडल तक बनेगा। चयनित स्कूलों के अलावा अन्य विद्यालयों के बच्चे भी माडल से सीखेंगे। जिले में गणित औ...