चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव की बीसी सखी की उपचार के दौरान हालत बिगड़ने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। परिजनों द्वारा मेडिकल दुकानदार पर इंजेक्शन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। इस दौरान रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी नरेंद्र राम की 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी गांव में बीसी सखी के रूप में कार्य करती थी। उसके एक पुत्र नीरज और दो पुत्रियां नित्या और रिया हैं। परिजनों के अनुसार, बुखार आने पर पुष्पा ने गांव के एक मेडिकल दुकानदार को फोन कर दवा देने के लिए बुलाया था। आरोप है कि दुकानदार ने इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे,...