Chandauli News: मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने लगाया आरोप
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: सकलडीहा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को बीआरसी परिसर में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर आवाज बुलंद की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों और कार्यालयों में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पदोन्नति में देरी, लंबित मामलों का निस्तारण न होना और अनुकंपा नियुक्ति की फाइलों का वर्षों से लंबित रहना प्रमुख समस्या है। पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में कई मृतक आश्रितों की नियुक्ति संबंधी फाइलें सालों से कार्यालयों में लटकी पड़ी हैं, जिससे आश्रित परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर जल्द ही जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.