चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुफ्त में लस्सी न देने पर हुए विवाद में सगे दो भाइयों ने युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना में युवक का सिर फट गया। साथ ही मित्र भी घायल हो गया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 मवई खुर्द निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। सुनील पीडीडीयू स्टेशन परिसर स्थित एक होटल में काम करता है। पीड़ित के अनुसार बीते सोमवार रात करीब 9 बजे अनीष कुमार होटल पर पहुंचा और मुफ्त लस्सी मांगने लगा। मना करने पर वह चला गया। रात करीब 10:45 बजे सुनील अपने मित्र आकाश कुमार के साथ घर लौट रहा था। अनीष के घर के सामने पहुंचते ही अनीष और उसका भाई आशीष कुमार उर्फ पाडू लस्सी न देने को लेकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपी...