चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय विधानसभा में विकास की कड़ी में एक और कदम बढ़ा। इस क्रम में रविवार को विधायक रमेश जायसवाल ने अपनी विधायक निधि से विकास खंड नियामताबाद के ग्राम सभा भोजापुर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 9 लाख 15 हजार रुपये की लागत से मेन रोड डायमंड लॉन से राजू चौबे के मकान तक सीवर एवं इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास स्थानीय माताओं-बहनों के हाथों कराया गया। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: छावनी परिषद क्षेत्र में आठ योजनाओं का शिलान्यास समारोह जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्...