चंदौली, अक्टूबर 15 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड चहनियां मुख्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 39 युगल जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की गूंज के बीच दाम्पत्य सूत्र में बंधे। वर-वधुओं ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी और रजनीश पांडेय ने सभी जोड़ों को जयमाला, सिंदूरदान कराते हुए सात वचनों का संकल्प दिलाया और विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजन...