चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड परिसर में आगामी 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। इसको लेकर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय की देखरेख में तैयारी तेज कर दी गई है। कुल 45 जोड़ा की शादी कराई जाएगी। सकलडीहा विकास खंड में होने वाले सामूहिक विवाह के तहत हर कन्या के खाते में 75 हजार रुपये नकद ऑनलाइन दिया जाएंगे। साथ ही 10 हजार रुपये के उपहार और कपड़े भी मिलेंगे। प्रति शादी पर 15 हजार रुपये का खर्च विभाग द्वारा लिया जाता है। सामुहिक विवाह को लेकर अधिकारियों की ओर से सत्यापन कार्य पूरा करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: दांपत्य जीवन की डोर में बंधेंगे चिन्हित हुए 90 जोड़े कुल 45 जोड़ों की शादी कराया जायेगा। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया क...