चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: सैयदराजा , हिन्दुस्तान संवाद श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला शुक्रवार को रामलीला मैदान में प्रारंभ हुई। रामलीला का पहला मंचन पारंपरिक एवं धार्मिक अनुष्ठान मुकुट पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के स्वरूपों के मुकुट, अस्त्र-शस्त्र तथा संवाद पोथियों का विधि-विधान से पूजन किया गया। मुकुट पूजन के पश्चात कलाकारों द्वारा नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा रामलीला प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, कामाख्या प्रसाद, पन्नालाल, संतोष जायसवाल, लोटन महाराज, सुशील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, शशांक पांडेय...