चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: मुगलसराय, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर में अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डॉक्टर नो प्रॉब्लम नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सामाजिक विकृतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में देवेश कुमार, लियाकत अली, अंजू चौहान, राकेश अग्रवाल, इम्तियाज राजू आदि कलाकारों ने अपने अभिनय से दहेज, बेरोजगारी, चिकित्सा और शिक्षा जैसी समस्याओं को उजागर किया। नाटक के निर्देशक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी ने फर्श से अर्श तक समाज में फैली सभी विकृतियों को दूर करने के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मुंशी प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना का आधार : प्राचार्य उनके बताए रास्ते पर...