चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर थाना नौगढ़ पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की हेल्पलाइन, कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। पुलिस ने अपील की कि किसी भी समस्या पर चुप न रहें, आगे आकर शिकायत करें और पुलिस की मदद लें। बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला एवं बालिका सहायता 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 संचालित है। आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सहायता मिल सकती है। साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने बताया कि अनजान कॉल पर बैंक खाता, एटीएम पिन, पासवर्ड और ओटीपी किस...