चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में शुक्रवार की सुबह मनबढ़ युवकों ने मारपीट करने के बाद असलहा लहराते हुए कस्बा में लोगो को भयभीत किया । कस्बावासियो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर थाने लाई और आगे की कार्रवाई में जुट गयी । इसके पहले भी कुछ दिन पूर्व एक स्वर्णकार दुकानदार को उधार का पैसा मांगने पर आरोपियों ने पीट दिया था ।धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ के रहने वाले मनबढ़ शुक्रवार की सुबह चहनियां चौराहे पर पहुँचकर बीच सड़क पर बुलेट रोककर खड़ा हो गये। विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप चालक द्वारा हॉर्न बजाने पर नही हटे। पिकअप चालक बगल से अपनी गाड़ी ले जाने लगा तो तीनों उतरकर चालक की पिटाई कर दी। तभी एक सफाई कर्मी को भी पीट दिया। मौका देख पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो ...