Chandauli News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से छेड़खानी
चंदौली, सितम्बर 3 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान आरोपी युवक कथित तौर पर युवती के पास पहुंचा और बारिश से बचने का बहाना बनाकर उसके साथ छेड़खानी की। घटना के समय युवती के परिजन पड़ोस में काम करने गए थे। सूचना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.