चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित विजय दशमी पोखरा के समीप उदयनाथ सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन बीते बुधवार की शाम भारी जनसैलाब उमड़ रहा। वही अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज के मुख से रामकथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरा पंडाल परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा वाचक राजन जी महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा मानव जीवन की आचार संहिता है। इसे अपनाए बिना व्यक्ति भवसागर से पार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने सात कांडों में रामचरितमानस की रचना की। प्रभु श्रीराम को प्रणाम करने से पहले उन्होंने रामचरितमानस को प्रणाम किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: श्रीराम जन्मोत्सव देख भक्त हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा पंडाल यह उन...