चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने तहसील मुख्यालय गेट पर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इसके बाद एसडीएम के नाम से कार्यालय में अधीनस्थों को पत्रक सौंपा। सकलडीहा विकास खंड की 104 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नियुक्त की गई हैं। इन्हें बैंक सखी, बुक कीपर, समूह सखी सहित अन्य पदों पर रखा गया है। ये महिलाएं गांवों में विभिन्न कार्य और ब्लॉक से जुड़े जागरूकता सहित कई अन्य काम करती हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मानदेय की मांग लेकर समूह की महिलाओं का प्रदर्शन महिलाओं का कहना था कि जब सरकार ने उनकी...