चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: नौगढ़। हिन्दुस्तान संवाद परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बे में स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो स्कूली वाहनों के आवश्यक कागजात और सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर सीज कर दिया गया। दोनों वाहनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) अनीता वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम नौगढ़ बाजार में आने-जाने वाले स्कूली वाहनों के कागजात, फिटनेस सहित सुरक्षा मानकों की जांच किया। टीम ने वाहनों के अभिलेखों और बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की पड़ताल किया। इस दौरान मानकों की अनदेखी और कमियां मिलने पर दो वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई। टीम ने वाहन संचालकों को नियमों...