चंदौली, अक्टूबर 7 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन माटीगांव में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें सौ से अधिक खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों में उत्साह है। विभिन्न विद्यालयों से चयनित खिलाड़ी कबड्डी के मैदान पर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के लिए मैदान, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा...