Chandauli News: माइनर की सफाई न होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घोड़सारी गांव स्थित भवानी मंदिर परिसर में बुधवार को किसान विकास मंच की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों आई बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान और घोड़सारी माइनर की बदहाली को लेकर चर्चा की गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर माइनर की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि घोड़सारी माइनर लंबे समय से बदहाल है। सिंचाई विभाग की ओर से आज तक माइनर की सफाई नहीं कराई गई। किसानों की शिकायत पर विभागीय अधिकारी दो बार निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी सफाई कार्य शुरू नहीं कराया गया। किसानों ने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आई बाढ़ से फसल बर्बाद हो गई थी। इससे परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। यदि समय रहते माइनर की सफाई नहीं कराई गई तो इस वर्ष भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.