चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों ने माइनर की सफाई और पुलिया निर्माण की मांग की। इन दिनों हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने बताया कि लेहरा शाखा नहर से निकलने वाली घोड़सारी माइनर पचपरा तक जाती है, जो बाढ़ के पानी की निकासी का प्रमुख साधन है। लेकिन वर्तमान में माइनर घास-फूस और झाड़ियों से पटी है, जिससे प्रवाह बाधित हो रहा है। किसानों का आरोप है कि करीब 250 मीटर के दायरे में मनमाने तरीके से सिंगल ह्यूम पाइप डालकर पुलिया बना दी गई है। इससे जल निकासी रुक रही है। किसानों ने एसडीएम विकास मित्तल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार और एसडीओ बृजेश तिवारी से माइनर की जेसीबी से सफाई और सिंगल पाइप हटाकर डबल ह्यूम ...