चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र में कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से वर्षो से नव दिवसीय मां के रूपों की झांकी सजाई जाती है। सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी देवी की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। शाम 7 बजे मां का पट खुलते ही भक्त जयकारा के साथ मातारानी के भव्य रूप का दर्शन कर निहाल होगये। इस दौरान चतुर्भुजपुर के डगरिया सरकार आश्रम और नागेपुर के दुर्गा मंदिर और काली मंदिर में दर्शन पूजन के लिये भीड़ उमड़ पड़ा था। वही कुचमन में दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Araria News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों में दिखा उत्साह शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के नव रूपों म...