चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। प्रगतिशील समता समिति बरियां की ओर से मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधिवत हवन-पूजन एवं आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। अतिथियों ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व प्रगतिशील समता समिति की ओर से विधायक को पत्रक देकर बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई थी। शिलान्यास कार्यक्...