चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित मां काली मंदिर में रविवार की शाम पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने हवन में आहुति दी और मां काली को 101 नारियल अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने जनपद, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। पूजन के समय मंदिर परिसर भक्तिमय नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जय मां काली के जयकारे लगाए और अनुष्ठान में सहभागिता की। पूजा के बाद डॉ. पाण्डेय ने मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां काली की कृपा से समाज में सद्भाव, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मां सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें और देश को हर संक...